{"_id":"5cc0c566bdec225f7548ce79","slug":"15561373863-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरीः हरे पेड़ काटने की जांच के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मसूरीः हरे पेड़ काटने की जांच के आदेश
Thu, 25 Apr 2019 09:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
नगर के सरदार हरनाम सिंह मार्ग पर दो विशालकाय हरे पेड़ काटने के मामले में डीफओ ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। डीएफओ ने कहा कि दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरदार हरनाम सिंह मार्ग पर यूनियन बैंक के पास प्लाटिंग करने की आड़ में कुछ लोगों ने दो विशालकाय हरे पेड़ काट दिए। लोगों की शिकायत पर बुधवार को डीएफओ कहकशा नसीम ने मौके का निरीक्षण किया। उक्त स्थान पर निर्माण कर रहे लोगों ने बताया कि वन विभाग से दोनों पेड़ों को काटने की अनुमति ली गई है। इस पर डीएफओ ने संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी से किस आधार पर हरे पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
तो बीट अधिकारी ने बताया कि पेड़ों के पास बने भवन को खतरा बना हुआ था। डीएफओ कहा कि पेड़ों से भवन काफी दूर है, जिससे भवन को किसी प्रकार के खतरे का अंदेशा नहीं है। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी और कर्मचारी को लताड़ लगाई और मामले की जांच के आदेश दिए। वहीं, डीएफओ ने हरनाम सिंह मार्ग पर ही एक निजी स्कूल द्वारा पुस्ते में दबाए गए पेड़ो को जल्द से जल्द खुलवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन