{"_id":"5ca90962bdec2214374a85e0","slug":"15545819363-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्यकर्मी पर सात माह की गर्भवती नाबालिग ने लगाया दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैन्यकर्मी पर सात माह की गर्भवती नाबालिग ने लगाया दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज
Sun, 07 Apr 2019 10:22 AM IST
अलका त्यागी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सैन्यकर्मी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पीड़िता के 164 (मजिस्ट्रेट के समक्ष) के बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष विकासनगर को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बता दें कि विकासनगर की रहने वाली एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि सात महीने पहले उसकी क्षेत्र के एक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को सैन्यकर्मी बताया था। वह उसे मसूरी ले गया, जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस बीच दो महीने उसे देहरादून में किराए के कमरे में भी रखा। जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वह सात माह की गर्भवती है। पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी से मामले की शिकायत की थी। उधर, पुलिस उप निरीक्षक हिमानी चौधरी ने कहा कि प्रकरण की विवेचना की जा रही है। इस प्रकरण में डीएनए जांच भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन