फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

Thu, 21 Mar 2019 01:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। रेहड़ापुर छरबा में अवैध नशीले पदार्थ की सूचना पर मंगलवार रात आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर उसके साथियों ने हमला कर दिया। मुख्य आरोपी साजिद एक कांस्टेबल के हाथ में दांतों से काटकर फरार हो गया। पुलिस ने पांच नामजद सहित 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में बुधवार को पुलिस ने दो नामजद मुस्तकीन, दिलशाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सहसपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली की रेहड़ापुर छरबा में एक अज्ञात व्यक्ति के पास अवैध नशीला पदार्थ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस बीच उसके कुछ अन्य साथी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद आरोपी को छुड़ा लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस पर हमला करने के आरोप में मुस्तकीन, दिलशाद, जाबिर, हाजी और साजिद के खिलाफ नामजद एवं 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed