{"_id":"5c8c0669bdec2213f754e77a","slug":"15526806438-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने बाद भी नहीं लगा लापता का सुराग, पुलिस महानिदेशक से उच्चस्तरीय जांच की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह महीने बाद भी नहीं लगा लापता का सुराग, पुलिस महानिदेशक से उच्चस्तरीय जांच की गुहार
Sat, 16 Mar 2019 01:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह महीने से लापता चल रहे भेड़ियाना निवासी लखनलाल के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस महानिदेशक से उच्चस्तरीय जांच कराने की गुहार लगाई है। परिजनों ने कैंपटी पुलिस, जांच अधिकारी सीओ नरेंद्रनगर पर जांच में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कैंपटी थाने के ग्राम भेड़ियाना निवासी सविता देवी के अनुसार गत 25 सितंबर की रात के समय गांव के सार्वजनिक आंगन में उनके पति लखन लाल (45) का गांव के ऊंची जाति के एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उस व्यक्ति लखन को लाठी डंडों मारा और बाद में घर में घुसकर भी विवाद किया। इस घटना के अगले दिन 26 सितंबर को लखन लाल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। सविता का आरोप है कि 26 सितंबर को कैंपटी थाना पहुंचकर पति को गायब कराने व मारपीट के मामले में गांव के सुरेंद्र सिंह व नागेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर देने गई थीं।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय झूठी रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए हवालात में बंद करने की धमकी देकर लौटा दिया। 27 सितंबर को दोबारा थाने पहुंचने पर पुलिस ने सुरेंद्र सिंह को थाने बुलाया, लेकिन मामला रफादफा करने का दबाव बनाया। 28 सितंबर को पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने पर राजी हुई, लेकिन एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों के दबाव में उसी शाम दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया और 30 सितंबर को दोनों को जेल भेजा गया। सविता ने कैंपटी पुलिस पर शुरू से ही लापरवाही और पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने, लखन लाल की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस महानिदेशक से सीबीसीआईडी व उच्च स्तर पर जांच कराने की मांग की है। वहीं मामले की जांच करने वालेे नरेंद्रनगर सीओ अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।