{"_id":"5c59efa2bdec2273ac45e3a5","slug":"154939803416-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विद्युत विभाग के स्टोर रूम से सामान चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो जनवरी को साहिया-क्वानू मोटर मार्ग स्थित विद्युत विभाग के स्टोर रूम से करीब तीन लाख रुपये का सामान चुराया था। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
राजस्व उप निरीक्षक जयलाल ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की नई लाइन बिछाने का काम चल रहा है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जिस ठेकेदार से काम कराया जा रहा है उसने साहिया-क्वानू मोटर मार्ग के नीचे स्टोर रूम में बिजली का सामान रखा था। यह सामान करीब तीस से चालीस बोरों में भरा हुआ था। दो जनवरी की रात स्टोर रूम से चोर सामान उड़ा ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
सीसीटीवी फुटेज में चोर एक पिकअप वाहन में सामान ले जाते दिखाई दिए। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से चार युवकों संजू पुत्र खिल्लु निवासी चापनु, तरुण (बुरा) पुत्र विनोद साहिया, दौलत बिष्ट पुत्र श्याम सिंह निवासी अलसी और हीरा सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी उपरोली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सारा सामान ढालवाला में एक कबाड़ी को तीस हजार रुपये में बेच दिया।