फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लॉटरी निकलने का झांसा देकर लगाई चपत

लॉटरी निकलने का झांसा देकर लगाई चपत

Sun, 25 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्यामपुर। लॉटरी निकलने का झांसा देकर एक जालसाज ने क्षेत्र के कई लोगों को चपत लगा दी है। जालसाज ने झांसे में आए लोगों से अग्रिम धनराशि लेकर नकली गैस चूल्हा थमा रहा है। ठग अपने को सेना का पूर्व अधिकारी बताता है। इसके अलावा पिता को आईडीपीएल का सेवानिवृत्त अफसर भी बताता है।
घटना-1: जालसाज ने गुमानीवाला वार्ड-6 के सुरेंद्र गोयल को 51 हजार की लॉटरी निकलने का लालच दिया। इसके बाद उन्हें एक नकली गैस का चूल्हा थमाया और 9 हजार रुपये मांगे। साथ ही विश्वास दिलाया कि लाटरी के पैसे कल चेक से मिल जाएंगे। ठग के इस बहकावे में आकर सुरेंद्र ने 9 हजार रुपये दे दिए। पैकेट खोलकर देखा तो गैस चूल्हा नकली था।
विज्ञापन

घटना-2: सुरेंद्र को चपत लगाने के दो दिन बाद जालसाज गुमानीवाला वार्ड-6 में ही रामप्यारी अरोड़ा के घर दस्तक दी। यहां भी वही आकर्षक ऑफर दिया गया। राम प्यारी ने भी बिना सोचे समझे 6 हजार रुपये दे दिए। अगले दिन लॉटरी निकलने और चेक के जरिए पैसे देने की बात कहकर जालसाज चंपत हो गया। ठगी के इस तरीके का शिकार श्यामपुर से लेकर आईडीपीएल तक कई लोग हो चुके हैं। ठगी करने वाला शख्स अपना पता रायपुर (देहरादून) बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आईडीपीएल चौकी इंचाज राकेश भट्ट का कहना है कि अभी इस तरह का कोई मामला हमारे पास नहीं आया है। अगर ऐसा कोई जालसाज है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed