{"_id":"5bf9a50cbdec22416b27802d","slug":"15430874197-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लोगों को बताए बुनियादी अधिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने लोगों को बताए बुनियादी अधिकार
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
कोतवाली पुलिस के तत्वावधान में शनिवार को क्षेत्र में मानवाधिकार जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को उनके बुनियादी अधिकारों की जानकारी दी गई। ऋषिकेश कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह के निर्देशन में शनिवार को पुलिस चौकी त्रिवेणी घाट, पुलिस चौकी श्यामपुर, पुलिस चौकी आईडीपीएल, पुलिस चौकी बस अड्डा के आसपास क्षेत्रों में मानवाधिकार जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को उनके अधिकार और प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि अभियान के तहत पहले वरिष्ठ नागरिकों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। साथ ही क्षेत्र में मुहिम चलाकर शराब एवं नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई।