फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेल्समैन को झांसा देकर स्मार्ट वॉच लेकर चंपत

सेल्समैन को झांसा देकर स्मार्ट वॉच लेकर चंपत

Sun, 25 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नगर की एक घड़ी की दुकान से महंगी घड़ी चुराने का मामला सामने आया है। दुकान स्वामी ने उक्त घटना का जिक्र अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।
घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार को घाट रोड स्थित एक घड़ी के शोरूम पर दो युवक घड़ी की बैटरी बदलवाने को पहुंचे थे। इस दौरान युवकों ने दुकान की एक महंगी स्मार्ट वॉच पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे दो युवक दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने घड़ी की बैटरी दिखाने को कहा। दुकान का एक कर्मचारी बैटरी लेने अंदर चला गया। इसी बीच मौका पाकर युवकों ने वहां रखी महंगी एक स्मॉर्ट वॉच पर हाथ साफ कर दिया और चलते बने। दुकान स्वामी ने बताया कि दोनों युवक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। युवकों की उम्र करीब 16 वर्ष के आसपास है। दुकान स्वामी का कहना है कि रविवार को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed