{"_id":"5bedd45fbdec2269625f6c57","slug":"15423131062-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन की लकड़ी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदन की लकड़ी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रानीपोखरी पुलिस ने बीती एक अक्तूबर की रात को डांडी रानीपोखरी के एक खेत से चंदन की लकड़ी काटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से तीन आरा ब्लेड और दो नग चंदन की लकड़ी बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान पहचान राकेश सिंह पुत्र राम खिलोनी उम्र 32 वर्ष, नेतराम पुत्र ताले बर उम्र 23 वर्ष, ओमपाल पुत्र राम खिलौनी उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम लहरा पोस्ट सोरों कासगंज उत्तर प्रदेश हाल निवासी जगदीशपुर पेट्रोल पंप के पास कनखल हरिद्वार के रूप में हुई।
उप निरीक्षक कुंदन राम को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति लकड़ी काटने वाले आरा ब्लेड लेकर मंदिर की ओर से पैदल रानीपोखरी की तरफ आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वीरपुर मोड़ के समीप तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने एक अक्तूबर की रात डांडी रानीपोखरी के एक खेत से चंदन की लकड़ी काटने की बात कबूली है। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक चंदन की लकड़ी चोरी करने के आरोप में थाना हाजा से जेल भी जा चुके हैं।
पूछताछ करने पर तीनों युवकों ने बताया कि एक अक्तूबर की रात डांडी रानीपोखरी के एक खेत से चंदन के पेड़ काटकर उसके तने को तीन टुकड़ों में काटकर एक कट्टे में भरकर ले गए थे। बाकी पेड़ को खेत में ही गिरा कर चले गए। उनमें से दो टुकड़ों को एक प्लास्टिक के कट्टे में शनि देव मंदिर के पास पुलिया के नीचे फेंक दिया था। बाकी को कासगंज में एक व्यक्ति को बेच दिया था। इस मामले में मुरारीलाल सिलस्वास ने रानीपोखरी पुलिस को लिखित सूचना दी थी।
विज्ञापन
इस तरह देते है घटना को अंजाम
पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह यहां किराए में रहकर छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं। उसी की आड़ में क्षेत्र में चंदन के पेड़ों की रेकी करते हैं। इसके बाद मौका पाकर उनको काटकर कन्नौज उत्तर प्रदेश ले जाते हैं। जहां से इन्हें इत्र की फैक्ट्री में भेजा जाता है।