{"_id":"5bd0d3cdbdec226993578400","slug":"154041232913-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी दो गिरफ्तार, नकदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोपी दो गिरफ्तार, नकदी बरामद
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
कोतवाली पुलिस को एसबीआई रेलवे रोड क्षेत्र से एक व्यक्ति के 10 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र में दोबारा किसी वारदात की फिराक में पहुंचे थे।
कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक कैनाल रोड गुमानीवाला निवासी पीतांबर दत्त गोनियाल ने मंगलवार को रेलवे रोड स्थित एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले थे। एटीएम से बाहर निकलने के बाद जेब से रुपये गायब मिले। इस पर पीतांबर दत्त ने एटीएम में रुपये चोरी होने के बाबत पुलिस को सूचना दी। मामला दर्ज करने के बाद एटीएम व मुख्य सड़क के किनारे स्थित प्रतिष्ठानों पर लगे सीसटीवी कैमरों के फुटेज देखकर अहम सुराग हाथ लगे। इसी बीच दो संदिग्ध लोगों के रेलवे रोड स्थित बैंक के बाहर खड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति व एक विधि विवादित किशोर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 10 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ पर आरोपियों ने सोमवार की घटना की बात कबूल की। आरोपियों में मोहम्मद मारूफ पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी ग्राम सराय खालसा खिन्नी जमारत सिविल लाइन मुरादाबाद यूपी का रहने वाला है। दूसरे आरोपी विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। जिसे बृृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी, कांस्टेबल नवनीत सिंह नेगी, मनोज कुमार, संदीप छाबड़ी, शंकर सिंह आदि शामिल रहे।