फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली में अध्यक्ष और सभासद के लिए हुए 31 नामांकन

चमोली में अध्यक्ष और सभासद के लिए हुए 31 नामांकन

Mon, 22 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
चमोली में अध्यक्ष और सभासद के लिए हुए 31 नामांकन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले के चार नगर पालिका और पांच नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद के लिए 31 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें से सात प्रत्याशियों ने अध्यक्ष के लिए और 24 नामांकन सभासद के लिए हुए। मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि होने के कारण तहसीलों में दिनभर नामांकन के लिए मारामारी मची रहेगी।

चमोली तहसील में नंदप्रयाग से भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार हिमानी वैष्णव ने थराली विधायक मुन्नी देवी शाह और सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट के नेतृत्व में अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। नगर पालिका गोपेश्वर में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी रुपचंद्र आर्य ने नामांकन किया, जबकि चार सभासदों ने भी अपना नामांकन कराया है। नगर पंचायत पोखरी में अध्यक्ष के लिए निर्दलीय प्रत्याशी श्रवण सती ने नामांकन कराया, जबकि दो सभासदों ने भी पर्चे दाखिल किए। नगर पंचायत गैरसैंण में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर सिंह रावत ने पर्चा भरा। अधिकतर प्रत्याशियों की ओर से मंगलवार को नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed