फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पत्थरबाजी मामला : बढ़ेगी स्टूडेंट्स की मुश्किलें

पत्थरबाजी मामला : बढ़ेगी स्टूडेंट्स की मुश्किलें

Thu, 18 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। वीरभद्र रोड पर दो गुटों के बीच हुए पथराव और तोड़फोड़ मामले में मेडिकल छात्रों की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली हैं। एम्स प्रशासन की ओर से छह स्टूडेंट्स के निष्कासन ने पुलिस की विवेचना को आसन कर दिया है। पुलिस का मानना है कि एम्स की ओर से हुई कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि स्टूडेंट उपद्रव में शामिल थे। गौरतलब है कि एम्स प्रशासन ने दो गुटों के बीच हुए पथराव मामले में अपने छह स्टूडेंट्स पर निष्कासन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

उधर, स्थानीय राजीव राणा की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर विवेचना कर रही कोतवाली पुलिस भी वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तकनीकी आधार पर पुलिस की विवेचना अब आसान हो गई है। कार्रवाई के बाद एम्स प्रशासन भले ही जांच कमेटी के जरिये मामले की पड़ताल अपने स्तर से कर रहा है, लेकिन पुलिस को स्टूडेंट्स पर ठोस कार्रवाई के लिए अब निष्कासन का आधार मिल गया है।
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह का कहना है कि जिन वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एम्स ने कार्रवाई की है, उसे हम भी विवेचना रिपोर्ट का अहम बिंदू बनाएंगे। इसी क्रम में पुलिस एम्स को नोटिस भी भेजने जा रही है कि इतनी बड़ी संख्या में स्टूडेंट किन परिस्थितियों में परिसर से बाहर आ सके। पुलिस गेट पास जारी होने के नियम और तरीके सहित सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। इस आधार पर माना जा रहा है कि एम्स प्रशासन का पीछा महज छह स्टूडेंट के निष्कासन सेे नहीं छूटने वाला। विवेचना की दिशा बता रही है कि पथराव और तोड़फोड़ मामले में कई स्टूडेंट पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed