फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोडर वाहर ने बाइक को टक्कर मारी, चार घायल

लोडर वाहर ने बाइक को टक्कर मारी, चार घायल

Thu, 18 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
लोडर वाहर ने बाइक को टक्कर मारी, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन

छावनी बाजार के पास सप्लाई नामक स्थान पर एक लोडर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार डकियारना गांव निवासी दयाराम (45) पत्नी रोशनी (40), बेटे अरुण(15) और विवेक (07) के साथ खरीददारी के लिए छावनी बाजार आया हुआ था। दोपहर को घर लौटते समय सप्लाई नामक स्थान के पास सामने से आ रहे एक लोडर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे चारों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 108 एंबुलेंस से सभी को इलाज के लिए सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया। जहां अरुण को छोड़ शेष सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि, अरुण को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed