{"_id":"5bc79cdcbdec2269bc7fe054","slug":"153980844513-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी, तीन घंटे में दबोचे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में चोरी, तीन घंटे में दबोचे आरोपी
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने लक्ष्मणपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के ताला तोड़ दानपात्र और त्रिशूल पर हाथ साफ कर लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन घंटें के अंतराल में ही चोरी में शामिल दो आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से दानपात्र से चोरी हुई नकदी और त्रिशूल भी बरामद कर लिया गया है।
तहरीर में मंदिर के पुजारी दिगंबर राज गिरी ने कहा कि बुधवार सुबह पांच बजे चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ दानपात्र और त्रिशूल चोरी कर लिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को सुबह आठ बजे कैनाल रोड स्थित धनवंतरी अस्पताल के पास चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र निजामुद्दीन और नाजिम पुत्र मकसूद दोनों निवासी ग्राम घिसरपड़ी मेंहूवाला थाना बसंत बिहार देहरादून के रूप में हुई।
कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में थाना वसंत विहार और पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र से लूट, नकबजनी और चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। टीम में एसआई पंकज कुमार, कांस्टेबल बबलू खान, राजवीर भंडारी शामिल रहे।