{"_id":"5bbe566a867a5528242f195e","slug":"15392005925-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फाइनेंसर पर लगाया बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फाइनेंसर पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। क्षेत्र निवासी एक महिला ने शहर के नामी फाइनेंसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने घर में घुस कर बदसलूकी करने की बात कही है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी मामले में लिखित कार्रवाई नहीं की गई है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी एक महिला के पति ने एक फाइनेंसर से कुछ रकम ली थी। तय शर्तों के अनुसार रकम उक्त फाइनेंसर को लौटा भी दी। इसके बावजूद फाइनेंसर ने गलत नीयत से महिला पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी कई बार घर भी पहुंचा। समझाने के बावजूद फाइनेंसर ने घर आना-जाना नहीं छोड़ा। घर आने की बात पर महिला और उसके पति ने ऐतराज जताया तो फाइनेंसर ने गाली-गलौच कर धमकी भी दी। बुधवार को पीड़ित महिला ने पति व बच्चे के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। बता दें, फाइनेंसर ने पहले भी महिला के पति के साथ बदलसूकी की थी। मामला पुलिस की दखल के बाद सुलझ गया था। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।