{"_id":"5bbe5653867a5528442e7181","slug":"15392005691-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों पर जबरन कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों पर जबरन कब्जा करने का आरोप
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। वीरभद्र मार्ग स्थित तीन दुकानों पर कब्जा करने का आरोप में पुलिस ने दिल्ली के दंपति पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोपियों पर 70 लाख रुपए में सौदा तय करने के बाद रकम नहीं देने का आरोप लगाया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक साईं विहार, वीरभद्र मार्ग, ऋषिकेश निवासी राजेश सिंघल पुत्र जुगल किशोर ने तहरीर में बताया कि उसका दिल्ली के दपंति से 70 लाख रुपए में तीन दुकानों का सौदा हुआ था। वीरभद्र मार्ग पर होटल की बिल्डिंग में उन्हें दुकानें दीं, जिसके बाद उन्होंने जबरन कब्जा कर लिया। रकम देने के लिए कहने पर वे मुकर गए। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने राजेश की तहरीर पर आरोपी हरिदास व उनकी पत्नी मंजू निवासी मयूर विहार, दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में रकम के लेन-देन को लेकर विवाद है। आरोपों की जांच की जा रही है।