फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Thu, 27 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
गोपेश्वर। चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी को चमोली कोतवाली पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
20 सितंबर को कोतवाली चमोली में एक नाबालिग ने तहरीर देकर रिश्ते के चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तहरीर में नाबालिग ने कहा था कि उसके चचेरे भाई ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। गर्भवती होने पर उसने मां को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को बुधवार को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed