फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 साल बाद पकड़ में आया इनामी भगोड़ा

10 साल बाद पकड़ में आया इनामी भगोड़ा

Wed, 26 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
10 साल बाद पकड़ में आया इनामी भगोड़ा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। पत्नी की हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े राजेश को पुलिस ने 10 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी को पौड़ी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी राजेश पर ढाई हजार रुपये इनाम भी घोषित था। वहीं पुलिस अभी राजेश के साथी अरविंद को अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक राजेश कुमार पुत्र राममूर्ति निवासी ग्राम मधुपुर कंधई, किसुंन गंज, जिला प्रतापगढ़, यूपी जून 2008 में स्वर्गाश्रम घूमने आया था। इस दौरान राजेश के साथ उसकी बीवी रेखा व दोस्त अरविंद भी था। नीलकंठ पैदल मार्ग पर राजेश ने साथी अरविंद के साथ मिलकर पत्नी रेखा की हत्या का प्रयास किया। रेखा किसी तरह से उनके चंगुल से बचकर भाग निकली। इस मामले में रेखा ने पति राजेश और उसके साथी अरविंद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि घटना के बाद से आरोपियों के गिफ्तारी के प्रयास किए गए, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इसके अलावा आरोपी न्यायालय में भी पेश नहीं हुए। इसे पर न्यायालय ने आरोपी राजेश को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया और एसएसपी ने आरोपी पर ढाई हजार रुपये का इनाम भी रखा। पुलिस कप्तान के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी राजेश को प्रतापगढ़ में उसके घर से पकड़ लिया गया। दूसरे आरोपी अरविंद की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई विकास भारद्वाज, कांस्टेबल मुकेश कुमार, रईश, वीर सिंह, रंजन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed