फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सवा लाख की शराब समेत छह गिरफ्तार

सवा लाख की शराब समेत छह गिरफ्तार

Mon, 17 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पुलिस ने नगर क्षेत्र में शराब की अवैध तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के तहत रविवार को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब सवा लाख रुपये की अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की। मामले में चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि हिस्ट्रीशीटर दंपति और उनका बेटा फरार बताए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार को चंद्रेश्वरनगर के लोगों ने हिस्ट्रीशीटर दंपति के घर शराब होने की सूचना दी, जिस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान दंपति व उनका बेटा पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए, जबकि एक महिला को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। दंपति के घर की तलाशी में 336 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी मुन्नी देवी पत्नी स्व. कह्नैया लाल, हिस्ट्रीशीटर गुरुचरण उसकी पत्नी शांति देवी व बेटे संदीप सभी निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने इसके बाद लक्ष्मणझूला रोड स्थित भैरव मंदिर के समीप छापेमारी की, जिसमें दो महिलाओं के घर से देसी शराब के 96 पव्वे बरामद हुए। महिलाओं की पहचान प्रमिला पत्नी अधिकलाल साहनी व रीना पत्नी रामदेव साहनी दोनों निवासी भैरव मंदिर, लक्ष्मणझूला रोड, ऋषिकेश के रूप में हुई है। उधर ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर जंगलात बैरियर के समीप संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर खड़े दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अंग्रेजी शराब के 144 पव्वे बरामद हुए। आरोपियों की पहचान अर्जुन पुत्र कमलेश यादव निवासी ढालवाला, टिहरी व फूलचंद पुत्र विभीषण निवासी चंद्रभागा, ऋषिकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गुमानीवाला स्थित मंसा देवी निवासी दर्शना कौर पत्नी मंजीत के घर से भी 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग सवा लाख रुपये है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed