{"_id":"5b9ec222867a557ffe03f30a","slug":"15371310256-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रायवाला में महिला के घर से खुद को सेल्समैन बताकर नकदी उड़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद की है। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। रायवाला पुलिस के मुताबिक बीती 10 सितंबर को प्रतीतनगर निवासी मधु सती पत्नी शिवप्रसाद के घर से करीब 29 हजार रुपये व कीमती मोबाइल पर हाथ साफ करने के मामले में रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को वैदिकनगर के समीप से पकड़ा गया है। तलाशी में उसके पास से आठ सौ रुपये व चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। बताया कि आरोपी की पहचान सनोवर पुत्र अकरम निवासी पीठ बाजार, मोहल्ला कस्साबान, ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी मधु सती के घर पर खुद को सेल्समैन बताकर घुसा था। उसने मधु से पीने के लिए पानी मांगा और इसी बीच नकदी व मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। बताया कि आरोपी की धरपकड़ सर्विलांस के माध्यम से की गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विक्रम सिंह नेगी, कांस्टेबल सचिन सैनी, कैलाश पंवार शामिल थे।