फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूटिलिटी बाइक की टक्कर, दो की मौत

यूटिलिटी बाइक की टक्कर, दो की मौत

Wed, 29 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
यूटिलिटी बाइक की टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
- दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीवनगढ़ में यूटिलिटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी यूटिलिटी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार नदीम (19) पुत्र रजाबलि निवासी अंबाड़ी विकासनगर और बिलाल (19) पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी मेहूंवाला खालसा बाइक पर सवार होकर अंबाड़ी से विकासनगर जा रहे थे। जीवनगढ़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार यूटिलिटी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में बिलाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि, नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान नदीम ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद से दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी डाकपत्थर चौकी रतन सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर यूटिलिटी चालक संजय शर्मा पुत्र स्व. बसंत राम शर्मा निवासी टोंस कॉलोनी डाकपत्थर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed