फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रायवाला में पकड़ी ओवरलोड टूरिस्ट बस

रायवाला में पकड़ी ओवरलोड टूरिस्ट बस

Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सवारी वाहनों में मुसाफिरों की जान से खिलवाड़ करने से चालक बाज नहीं आ रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने निर्धारित मानक से ढाई गुनी से अधिक सवारी भरकर टूरिस्ट बस दौड़ा रहे एक चालक को नेपालीफार्म पर पकड़ लिया। बस को सीज कर उसके खिलाफ परिवहन कर अधिकारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। रायवाला पुलिस के मुताबिक नेपालीफार्म पर संभागीय परिवहन विभाग के कर अधिकारी पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम वाहन चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान ऋषिकेश की ओर आ रही यूपी की एक टूरिस्ट बस को रुकने का इशारा किया गया। जांच के दौरान बस में टीम को 103 लोग सवार मिले। जबकि परमिट देखने पर पता चला कि बस चालक समेत 42 सवारी में पास है। लापरवाही पकड़ में आने के बाद परिवहन कर अधिकारी ने मौके पर ही बस को सीज कर दिया। यात्रियों के लिए दूसरे सवारी वाहन की व्यवस्था कर उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि कर अधिकारी की तहरीर पर आरोपी बस चालक मोहम्मद शाहरुख पुत्र मुन्ना निवासी मदरसा गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, यूपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि संभागीय परिवहन विभाग क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है, जिसमें अभी तक करीब एक दर्जन सवारी वाहन चालकों के खिलाफ नियमों की अनदेखी में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed