फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मलबा में दबकर गाय और बछड़े की मौत

मलबा में दबकर गाय और बछड़े की मौत

Thu, 02 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग पर पहाड़ी से आए मलबे की चपेट आकर एक बछिया की मौत हो गई। इसके साथ ही एक मकान को भी आंशिक क्षति पहुंची है। वहीं, मार्ग पर मलबा आने से आवागमन भी ठप हो गया है। पुलिस के साथ पीडब्ल्यूडी की टीम मार्ग पर जेसीबी से मलबा हटाने में लगी है। समाचार लिखे जाने तक मलबा हटाने का कार्य जारी था।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग पर 13 मंजिल मंदिर के समीप पहाड़ी से अचानक मलबा आ गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रही एक बछिया मलबे की चपेट में आकर दब गई। राहगीरों की सूचना पर लक्ष्मणझूला पुलिस मौके पर पहुंची। लोनिवि की जेसीबी से मलबे को मार्ग से हटाने का काम शुरू किया गया, लेकिन मलबे की चपेट में आई बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए वाहनों को बाईपास मार्ग से स्वर्गाश्रम रोड पर डायवर्ट किया। देर रात तक बमुश्किल मार्ग से जेसीबी से मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। मलबे से बाईपास मार्ग मलबे से विकास भंडारी के मकान को भी आंशिक क्षति पहुंची है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed