{"_id":"5b54eb304f1c1b61508b4cb9","slug":"153229188413-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन की तार टूटी, करंट से भैंस की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन की तार टूटी, करंट से भैंस की मौत
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।
प्रतीतनगर ग्रामसभा में रेलवे लाइन के किनारे घास चर रही एक भैंस की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे विभाग की बंद पड़ी टेलीफोन लाइन की टूटी केबिल के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से उक्त हादसा हुआ। पीड़ित पशुपालक की शिकायत ऊर्जा निगम ने पीएम रिपोर्ट के बाद उसे मुआवजा देने का भरोसा दिया है। रविवार को प्रतीतनगर ग्रामसभा में सत्संग भवन के पास रेलवे विभाग की बंद पड़ी टेलीफोन लाइन की टूटी तार पर अचानक करंट आने से एक भैंस की उसकी जद में आ गई, जिससे भैंस की मौत हो गई।
भैंस मालिक भूप सिंह ने बताया कि उसने अपनी दुधारू भैंस को चरने के लिए पास के खुले मैदान में खोल रखा था। इसी बीच करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी ऊर्जा निगम व पुलिस को दी गई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि करंट लगने से भैंस की मौत की पुष्टि के लिए उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद पशुपालक को मुआवजा दिया जाएगा।