फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर हो कार्रवाही

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर हो कार्रवाही

Fri, 20 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश ।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के विरुद्घ की गई अभद्र टिप्पणी पर भड़क गए। उन्होंने ऋषिकेश कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार को पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली में एकत्रित हुए। उन्होंने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विरुद्घ सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई है। आरोपी ने अश्लील भाषा का प्रयोग कर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का घृणित कार्य किया है।

बताया कि टिप्पणी करने वाले का समर्थन करते हुए युवा कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों द्वारा भी बसपा सुप्रीमो के खिलाफ टिप्पणी की गई है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से ऐसे लोगों के विरुद्घ साइबर क्राइम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर महावीर सिंह, रवि कुमार जैन, परमेश्वर राजभर, अशोक जाटव, राज कुमार जाटव, राधे जाटव, बीर सिंह भारती, जोगेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, पंकज जाटव, विजेंद्र पासवान, धर्मेंद्र राजभर, शंकर तिवारी, जयप्रकाश, जसवंत सिंह, लल्लन राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed