फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नौ रेजीडेंस फ्लैट मालिकों पर मुकदमा दर्ज

नौ रेजीडेंस फ्लैट मालिकों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

तपोवन में अलोहा होटल को बदनाम करने और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि आरोपी अलोहा रेजीडेंस सोसाइटी से जुड़े फ्लैट मालिक हैं। बताया गया कि आरोपियों पर कार्रवाई होटल के मैनेजर की तहरीर पर की गई है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक अलोहा होटल के प्रबंधक कुलदीप सैनी ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि बीते शनिवार को रेजीडेंस फ्लैट के मालिक रेस्टोरेंट में जबरन घुस आए।
उन्होंने रेस्टोरेंट में खाना खा रहे यात्रियों को बाहर लाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्हें पोस्टर और बैनर दिखाकर होटल को बदनाम किया। रविवार को होटल के रिसेप्शन की बालकनी में जमा होकर यात्रियों और कर्मचारियों का आवागमन बाधित किया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की गई। पुलिस ने कुलदीप सैनी की नामजद तहरीर पर रविशंकर, सत्येंद्र सभरवाल, निशा चंद्रा, संजय वात्सल्य, रंजना वात्सल्य, विजय वात्सल्य, अशोक आनंद मीणा, आनंद और राजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


फ्लैट मालिकों ने भी दी तहरीर
अलोहा रेजीडेंस फ्लैट मालिकों ने भी होटल के प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बदसलूकी व अन्य कई आरोप लगाए हैं। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की ओर से भी प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल से तीन सीसीटीवी कैमरे चोरी
तपोवन में अलोहा होटल से अज्ञात ने तीन सीसीटीवी कैमरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने होटल मैनेजर कुलदीप सैनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि अज्ञात की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed