फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गृहक्लेश से तंग युवक ने दी जान

गृहक्लेश से तंग युवक ने दी जान

Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

गृहक्लेश से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर आपातकालीन 108 सेवा से उसे एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि पत्नी से झगड़ा होने की वजह से युवक ने खुदकुशी की। कोतवाली पुलिस के मुताबिक चंद्रभागा निवासी धर्मेंद्र 32 पुत्र राम लड़ेते का सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया।

गुस्से में धर्मेंद्र ने घर में रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। परिवार के सदस्यों की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी आपातकालीन 108 सेवा को दी। धर्मेंद्र के शव को आपात सेवा से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृत्यु के सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed