{"_id":"5b4d05ee4f1c1b43748b5450","slug":"15317744437-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन चालक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वैन चालक के खिलाफ मुकदमा
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
प्राइवेट स्कूल की वैन में बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बिठाने पर परिवहन कर अधिकारी ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने वाहन को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। सोमवार को परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान ने हरिद्वार बाईपास मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने गुमानीवाला स्थित एक निजी स्कूल वैन को पकड़ लिया। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि वैन आठ सवारियों में पास है, जबकि उसमें 20 स्कूली बच्चों को बिठाया गया था। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर वैन चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पुलिस ने आरोपी सुमित निवासी शांतिनगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
दूसरी ओर परिवहन कर अधिकारी ने बताया कि चेकिंग में शराब पीकर बाइक दौड़ा रहे तीन लोगों को भी पकड़ा गया। उनके खिलाफ भी पुलिस के माध्यम से संबंधित धाराओं में कार्रवाई कराई गई है। बताया कि चेकिंग में करीब 22 वाहनों के यातायात नियमों की अनदेखी में चालान किए गए हैं। उधर, स्कूल वैन चालक के खिलाफ कार्रवाई से नगर और समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों में संचालित निजी स्कूल संचालकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा।