{"_id":"5b4d04144f1c1b3d748b5516","slug":"153177396920-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गया किशोर नदी में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाने गया किशोर नदी में डूबा
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी।
थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंस नदी में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। परिजनों और पुलिस ने उसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। वहीं नदी के उफान पर होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार मनोज (13) पुत्र प्रेम सिंह निवासी शेड़िया, त्यूनी स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने से दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन कुछ ही देर में मनोज नदी की तेज धारा मेें आंखों से ओझल हो गया। इसके बाद दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज को ढूंढने के काफी प्रयास किए। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि बारिश के कारण टोंस नदी पूरे उफान पर है। इस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गोताखोर नदी में नहीं उतर पा रहे हैं। जल स्तर घटने पर ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना मुमकिन हो सकेगा। नदी किनारे से किशोर के कपड़े बरामद किए गए हैं।