फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोमांस के साथ चार गिरफ्तार, पांच फरार

गोमांस के साथ चार गिरफ्तार, पांच फरार

Tue, 17 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
गोमांस के साथ चार गिरफ्तार, पांच फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर/सेलाकुई।
विज्ञापन

पुलिस ने गोकशी के दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गोमांस के सैंपल लेने के बाद उसका विधिवत निस्तारण कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। आरोपियों के पास से गोकशी में इस्तेमाल औजार और रस्सा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि कुल्हाल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कुंजाग्रांट गांव में सोमवार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि आसन बैराज के पास स्थित जंगल में गोकशी करने के बाद गोमांस को पैकिंग के लिए गांव निवासी इरफान के घर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने इरफान के घर पर दबिश दी, तो वहां आंगन में चार लोग गोमांस की पैकिंग में जुटे हुए थे। पुलिस को देख चारो ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहरुख पुत्र मुनव्वर और शाहबान पुत्र इरफान दोनों निवासी ग्राम कुंजाग्रांट थाना विकासनगर के रूप में हुई। चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि आरोपी शाहरुख पूर्व में गोकशी के मामले में सहसपुर थाना क्षेत्र से जेल जा चुका है। फरार आरोपियों के नाम रहमान पुत्र इरफान और अकबर पुत्र असगर है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम में शहजाद अंसारी, संजय कुमार, सुशील गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा रामपुर का है। जहां बीते रविवार देर रात पुलिस ने गोकशी की सूचना पर जंगल में दबिश दी। तो वहां पांच लोग गोकशी करते हुए मिले। इनमें से पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शमीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम खुशहालपुर और शौकत पुत्र मंगता निवासी ग्राम रामपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने फरार आरोपियों की पहचान जाबिर पुत्र तसद्दुक और कादिर पुत्र तसद्दुक दोनों निवासी खुशहालपुर और अब्दुल सलाम पुत्र मंगता निवासी रामपुर के रूप में की।
थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed