{"_id":"5b2c0cb04f1c1b13358b8091","slug":"152961348919-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेंवल नदी में खनन का काम लगातार जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेंवल नदी में खनन का काम लगातार जारी
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
-----------
हेंवल नदी में खनन का काम लगातार जारी
-- नियमों के विरुद्ध रात के समय और जेसीबी लगाकर किया जा रहा खनन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नैनीताल हाईकोर्ट ने हाल ही में राष्ट्रीय पार्कों के दस किलोमीटर के दायरे में खनन कार्य पर रोक लगाई है। न्यायालय के आदेशानुसार यदि सरकार ऐसे क्षेत्रों में खनन कार्य कराना चाहती है तो इसके लिए वाइल्ड लाइफ बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। इसके बावजूद यमकेश्वर क्षेत्र की हेंवल नदी में रत्तापानी के आसपास खनन कार्य लगातार जारी है। यह क्षेत्र सीधे तौर पर राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल है। इसके बावजूद यहां खनन कार्य बेरोकटोक किया जा रहा है। मामला पौड़ी प्रशासन व टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के संज्ञान में होने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
यमकेश्वर तहसील प्रशासन की मानें तो क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने निजी भूमि पर खनन कार्य का पट्टा जिला प्रशासन से लिया है, लेकिन खनन कार्य निजी भूमि की बजाए हेंवल नदी में हो रहा है। नियमानुसार खनन कार्य के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, मगर मौके पर खनन कार्य में दो जेसीबी मशीनें लगाकर खनन का काम किया जा रहा है। वहीं खनन कार्य शाम पांच बजे के बाद नहीं किया जा सकता, जबकि नदी में दिन के समय ही नहीं पूरी रात को खनन व उठान का कार्य बेरोकटोक जारी है।
बरसात में दो इलाकों को खतरे की आशंका
हेंवल नदी में किए जा रहे खनन से नदी की मुख्य धारा प्रभावित हो रही है। नदी के आसपास के टीलों को जेसीबी से खुदाई कर गहरा कर दिया गया है, जिससे आने वाली बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में हेंवल की जलधारा के समीपवर्ती रत्तापानी व फूलचट्टी क्षेत्र में भू-कटाव की आशंका बढ़ गई है। इससे यहां रिहायशी क्षेत्र व लोगों के खेतों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
कोट्स
हेंवल नदी में जेसीबी लगाकर दिन-रात खनन कार्य का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो वह खनन नियमों के विरुद्ध है। मामले में एसडीएम यमकेश्वर को निर्देशित किया जा रहा है, शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
- सुशील कुमार, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल।
-------------------------------------
लक्कड़घाट में क्षेत्र में चल रहा अवैध खनन
श्यामपुर। ग्राम सभा खरदी के लक्कड़घाट क्षेत्र में अवैध खनन का काम जोरों पर है। लगातार चल रही ट्रैक्टर-ट्रालियों से लोग परेशान हैं, लेकिन इस मामले में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात अवैध तरीके से खनन सामग्री का ट्रैक्टर ट्रालियों से ढुलान किया जा रहा है, जिससे सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये का चूना लग रहा है। खेतों के बीचोंबीच रास्ता बनाकर खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन को लेकर सख्ती से कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण इस कारोबार से जुडे़ लोगों के हौसले बुलंद हैं। इस बाबत खनन निरीक्षक केएस सालार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कहा यदि अवैध तौर पर खनन का काम चल रहा है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।