फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घरों में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार

घरों में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार

Thu, 14 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी ऋषिकेश में घरों के भीतर से शराब का अवैध कारोबार चला रहे चार महिला समेत छह लोगों को आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने आरोपियों के घरों से 350 देसी शराब के पव्वे बरामद किए। बताया कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद की अगुवाई में बुधवार को विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में घर से शराब का अवैध कारोबार संचालित करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान टीम ने नई जाटव बस्ती निवासी गोपाल पुत्र दयानंद, विजय उर्फ बबलू पुत्र विशंबर दत्त, उर्मिला पत्नी ओमगोपाल, किरन पत्नी अमर सिंह, बनखंडी से माया देवी पत्नी प्यारेेलाल व गंगा देवी पत्नी स्व. सुरेश को पकड़ लिया। निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों से 350 देसी शराब के पव्वे बरामद किए हैं। बताया कि उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभागीय टीम के साथ वह ग्राहक बनकर पहुंचे और शराब की अवैध बिक्री करने वालों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। टीम में आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल देवानंद बेदवाल, कांस्टेबल विनीता बिष्ट, दीपक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed