{"_id":"5b15a0694f1c1ba06e8b65aa","slug":"15281439818-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री बस और रोडवेज भिड़ी, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्री बस और रोडवेज भिड़ी, तीन जख्मी
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
रायवाला स्थित हरिपुरकलां में ऋषिकेश की ओर से हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस रानीखेत डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई, जिसमें यात्री बस के कंडक्टर समेत तीन लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि सोमवार अपराह्न लगभग 3 बजे ऋषिकेश से यूपी नंबर की बस तीर्थयात्रियों को लेकर राजस्थान जा रही बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिपुरकलां के समीप सामने से आ गई रानीखेत डिपो की रोडवेज बस को टक्कर मार दी।
बताया कि दुर्घटना में यात्री बस में सवार वीरेंद्र पुत्र नानुदास निवासी छबड़ा, बाहरा, राजस्थान, परिचालक पीटर पुत्र हुकुम सिंह निवासी बासी ललितपुर, उत्तरप्रदेश व रोडवेज बस चालक रमेश राम पुत्र तिलराम निवासी मल्ला विस्व, गनियादोली, रानीखेत जख्मी हो गए। बताया कि घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। यात्री बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बताया कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।