{"_id":"5b159e7f4f1c1b694d8b4b77","slug":"152814349214-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर का मांस खरीदना पड़ा भारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगली जानवर का मांस खरीदना पड़ा भारी
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
किमाड़ी गांव के एक व्यक्ति को जंगली जानवर का मांस खरीदकर पकाने के आरोप में वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम आरोपी को मसूरी कोतवाली ले गई। जहां उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज कराया गया। आरोपी को 25 हजार का चालान कर जांच में सहयोग करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
डीएफओ मसूरी कहकशा नसीम ने बताया कि किमाड़ी गांव के चमन सिंह ने किसी दूसरे व्यक्ति से जंगली जानवर काखड़ हिरन प्रजाति के जंगली जानवर का मांस खरीदा गया था, जिसे वह अपने घर लाकर पका ही रहा था। सूचना पर दारोगा जगजीवन के नेतृत्व ने उसके घर पर छापेमारी की और कुकर से मांस निकालकर सील कर दिया। टीम उसे मसूरी कोतवाली ले आई, जहां पर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि मांस उसने किसी अन्य व्यक्ति से खरीदा है। जानवर का शिकार करने वालों को पकड़ने में सहयोग करने की हिदायत देकर 25 हजार के चालान के बाद उसे छोड़ दिया गया।