{"_id":"5b12ff504f1c1bfd6e8b5e3d","slug":"152797166912-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
एम्स में भर्ती पत्नी के लिए खाना लेने के लिए बैराज रोड पर आए एक बुजुर्ग को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने बुुजुर्ग को एम्स में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह एम्स पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक रायवाला क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा प्रतीतनगर स्थित होश्यारी मंदिर के समीप रहने वाले धनपाल सिंह (70) पुत्र जीत सिंह बीते शुक्रवार की रात एम्स में भर्ती पत्नी के लिए खाना लेने बैराज रोड पर पहुंचे थे। इस दौरान आईडीपीएल की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक मौका पाकर फरार होने में कामयाब हो गया।
आसपास के लोगों ने घायल धनपाल सिंह को एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एम्स प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने संस्थान पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया। शनिवार को पंचनामा भरकर बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि मृतक धनपाल के भाई महेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।