फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिल्ली की महिला शिक्षक की संदिग्ध मौत

दिल्ली की महिला शिक्षक की संदिग्ध मौत

Sun, 03 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

दिल्ली से शिक्षकों के दल के साथ तीर्थनगरी घूमने पहुंची एक 35 वर्षीय महिला शिक्षक फूलचट्टी स्थित रिजॉर्ट में डांस करते समय अचानक बेहोश हो गई। निजी वाहन से उन्हें एसपीएस राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को दिल्ली से 21 सदस्यीय शिक्षकों के दल के साथ रुचिका 35 पत्नी नीरज कुमार तीर्थनगरी घूमने आई थी। सभी शिक्षक फूलचट्टी स्थित एक रिजॉर्ट में रुके थे। रात में डांस करते समय अचानक वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में साथी शिक्षकों ने उन्हें निजी वाहन से ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान रुचिका को मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने पुलिस को इस बाबत सूचित किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उपनिरीक्षक शशि पुरोहित अस्पताल पहुंचीं और शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही मृतका के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में रुचिका का दिल की बीमारी से पीड़ित बताया है। प्रथम दृष्ट्या मामला हृदय गति से मौत का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मामले में साथ आए शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। बताया कि रुचिका दिल्ली के एक निजी स्कूल में शिक्षक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed