{"_id":"5b12ff4c4f1c1ba76e8b5d8e","slug":"15279716653-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों के उल्लंघन में तीन वाहन सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नियमों के उल्लंघन में तीन वाहन सीज
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
संभागीय परिवहन विभाग और डोईवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आटो समेत तीन वाहनों को सीज किया। जबकि 21 वाहनों के चालान किए गए। शनिवार को जौलीग्रांट में ऋषिकेश-दून मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान पुलिस के सहयोग से चलाया गया। कई चालकों ने कार्रवाई से बचने के लिए ऋषिकेश-दून रोड की बजाए रायवाला-देहरादून नेशनल हाईवे का रूट पकड़ा।
परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि चेकिंग में देहरादून की निर्धारित रूट की बजाए रानीपोखरी क्षेत्र में ऑटो दौड़ा रहे चालक को पकड़ा गया। बिना कागजों के चल रही पंजाब नंबर की डिलीवरी वैन व परमिट शर्तों के उल्लंघन में मैक्सी-कैब को पकड़कर सीज कर दिया गया। बताया कि 21 वाहनों के खिलाफ नियमों की अनदेखी करने पर चालान की कार्रवाई की गई, जिनमें बस, ट्रक, निजी कारें और मैक्सी-कैब आदि शामिल थे।