{"_id":"5b12ff424f1c1bb0318b4cf9","slug":"15279716554-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन शिनाख्त ने कराई मृतक की पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपरेशन शिनाख्त ने कराई मृतक की पहचान
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
बैराज जलाशय में एक साल पूर्व मिले 50 वर्षीय व्यक्ति की पहचान ऑपरेशन शिनाख्त की टीम ने कर ली है। मृतक की पहचान मदन सिंह निवासी टिहरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस बाबत सूचित कर उन्हें मृतक की शर्ट दी है। मृतक के शव का दाह संस्कार पुलिस पहले ही कर चुकी है। पौड़ी पुलिस की ऑपरेशन शिनाख्त कोटद्वार टीम के प्रभारी मनोज मेनवाल के मुताबिक लक्ष्मणझूला पुलिस को बीते वर्ष 6 मई को 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बैराज जलाशय से मिला था।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे 72 घंटे के लिए हरिद्वार के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। टीम प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि अज्ञात शवों की पहचान के लिए घनसाली थाने में भी पहुंचे थे। इसी बीच उन्हें थाने में लापता लोगों की सूची में बैराज जलाशय से मिले अज्ञात व्यक्ति से मिलता-जुलता फोटो दिखाई दिया। उन्होंने लापता व्यक्ति के परिजनों से संपर्क साधा। मुलाकात कर उन्हें अज्ञात की शर्ट दिखाई, जिसे उनके बेटे मकान सिंह ने पहचान लिया। मकान सिंह के अनुसार उनके पिता 5 मई 2017 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे।