फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वामी गोविंदाचार्य के कमरे से डेढ़ लाख की नकदी चोरी

स्वामी गोविंदाचार्य के कमरे से डेढ़ लाख की नकदी चोरी

Sun, 03 Jun 2018 02:03 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन के आश्रम में ठहरे एक स्वामी के कमरे से अज्ञात ने डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। शनिवार को पीड़ित ने पुलिस को मामले में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अज्ञात की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक गीता भवन आश्रम के कमरे में वृंदावन, यूपी निवासी स्वामी गोविंदाचार्य ठहरे थे। गोविंदाचार्य ने बताया कि वह बीते बुधवार को किसी काम से बाहर गए थे।

उसी दिन रात लौटने पर कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और एक मोबाइल गायब था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए आश्रम व आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed