फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर पालिका की कूड़े की ट्राली को लगाई आग

नगर पालिका की कूड़े की ट्राली को लगाई आग

Tue, 29 May 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती में नगर पालिका की कूड़े की ट्राली में अज्ञात ने आग लगा दी, जिसमें ट्राली के टायर जल गए। पालिका प्रशासन ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि, अभी पुलिस को लिखित शिकायत नही दी गई है। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका प्रशासन ने शीशमझाड़ी में स्थानीय लोगों की सुविधा के मद्देनजर कूड़ा डालने के लिए ट्राली खड़ी की है, जिसमें एकत्रित कूड़े को रोजाना पालिका का ट्रैक्टर ट्रांजिट में खाली कर वापस उसी स्थान पर खड़ा करता है।

रविवार रात अज्ञात ने पालिका की कूड़े की ट्राली में आग लगा दी। आग से ट्राली के दोनों टायर जल गए। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने ट्राली का जला देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना नगरपालिका प्रशासन को दी। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बताया कि कर्मचारियों को भेजकर घटनास्थल की जांच कराई जा रही है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस से शिकायत की जाएगी। उधर, रविवार रात की घटना से स्थानीय लोगों में खौफ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed