{"_id":"5b0c67bc4f1c1ba86e8b52b8","slug":"152753965013-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आश्रम संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप
Updated Tue, 29 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
चंद्रेश्वरनगर में एक आश्रम के संचालक पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक चंद्रेश्वरनगर स्थित एक आश्रम के संचालक के खिलाफ पड़ोस में रहने वाले युवक ने तहरीर दी है। बताया कि उसकी पत्नी बीते रविवार की शाम आश्रम के भीतर दुकान में किसी काम से गई थी।
आरोप है कि आश्रम के संचालक ने पत्नी को दुकान के नीचे बने बेसमेंट में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। युवक के अनुसार उसने संचालक को रंगेहाथ पकड़ लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। पीड़िता से पूछताछ की जा रही है। महिला के पति की तहरीर पर आश्रम संचालक आरोपी महेश मुनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।