फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गल्ले से नकदी लेकर भाग रहे चोर को दबोचा

गल्ले से नकदी लेकर भाग रहे चोर को दबोचा

Mon, 28 May 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

चांदमारी हाट बाजार की दुकान के गल्ले से नकदी निकालकर भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के पास से गल्ले से निकाली नकदी बरामद कर ली गई है। कोतवाली डोईवाला के निकट क्षेत्र मारखम ग्रांट चांदमारी गांव में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगाया जाता है। बीती शनिवार की शाम को हाट बाजार में कुड़कवाला निवासी दिनेश पुत्र मूलचंद ने सब्जी की दुकान लगाई थी। शाम को दुकानदारी में व्यस्त होने के कारण अचानक एक युवक ने गल्ले से नकदी निकाल ली।

दुकानदार की नजर पड़ने पर युवक भाग निकला। दुकानदार दिनेश ने नकदी लेकर भाग रहे आरोपी युवक को चांदमारी निवासी मोहन सिंह की मदद से पकड़ लिया। पुलिस कंट्रोल नंबर पर सूचना देने पर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान ऊर्फ डायना पुत्र याकूब अहमद न्यामवाला थाना डोईवाला के रूप में हुई है। आरोपी के पास गल्ले से चुराए गए 3100 रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है। बताया कि आरोपी शातिर किस्म का चोर है। उसके खिलाफ कोतवाली में पूर्व में भी चोरी के अलावा आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed