फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डग्गामारी में महाराष्ट्र और पंजाब के वाहन सीज

डग्गामारी में महाराष्ट्र और पंजाब के वाहन सीज

Thu, 24 May 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। संभागीय परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा में डग्गामारी करने वाले वाहनों के जारी चेकिंग अभियान में महाराष्ट्र और पंजाब के दो टेंपो ट्रैवलर पकड़ लिए। वाहनों में सवार तीर्थयात्रियों को वाहन उपलब्ध कराने के बाद टैंपो टैवलर को सीज कर दिया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 वाहनों के चालान भी किए गए।

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मोतीचर चेकपोस्ट पर बुधवार को परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार की ओर से आ रहे दो टेंपो ट्रैवलर को रोका। पूछताछ में पंजाब के टेंपो ट्रैवलर में गुजरात के यात्री सवार मिले, जिन्हें हरिद्वार से बैठाया गया था। जबकि महाराष्ट्र के व्यवसायिक टेंपो ट्रैवलर पर निजी नंबर प्लेट लगाकर यात्रा में चलाया जा रहा था, जिसमें महाराष्ट्र के ही यात्री सवार थे। परिवहन कर अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 20 वाहनों के चालान भी किए गए, जिनमें बस, ट्रक, कार और दुपहिया वाहन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed