{"_id":"5b05d6e24f1c1be8408b750b","slug":"152710934015-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर उड़ाए दो लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़कर उड़ाए दो लाख
Updated Thu, 24 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
रेलवे रोड पर दिनदहाड़े ने एक कार का शीशा तोड़कर उससे दो लाख रुपये की नकदी साफ कर दी। पीड़ित ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक ग्रामसभा खैरीकलां निवासी विजयपाल सिंह पंवार नगर में रेलवे रोड स्थित बैंक शाखा में पहुंचे थे। उन्होंने बैंक से रकम निकाली और उसे पर्स में कार में रख दिया। विजयपाल रास्ते में दवाई लेने के लिए कार रोक कर मेडिकल स्टोर पर पहुंचे।
इसी बीच किसी ने कार का शीश तोड़कर उनका पर्स साफ कर दिया, जिसमें दो लाख रुपये थे। वापस लौटने पर विजयपाल ने जब कार का शीशा टूटा पाया। इसके बाद वह सीधे कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज अज्ञात की पहचान के लिए खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लगाया है।