फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बुजुर्ग से ठगी करने वाले दो के खिलाफ मुकदमा

बुजुर्ग से ठगी करने वाले दो के खिलाफ मुकदमा

Fri, 18 May 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर मार्ग पर बीते बुधवार को आशुतोषनगर निवासी बुजुर्ग से ठगी के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि मामला मुनिकीरेती थाना क्षेत्र का है, लिहाजा केस को मुनिकीरेती ट्रांसफर किया जाएगा। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आशुतोषनगर, ऋषिकेश निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र स्व. दिलीप सिंह बीते बुधवार को नटराज चौक पर खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने कार सवार दो लोगों से लिफ्ट ली।

आरोप है कि कार सवार युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नरेंद्रनगर में चेकिंग की बात कहकर सोने की अंगूठी व 12 हजार की नकदी ले ली। आरोपी कार चालक बुजुर्ग को बीच रास्ते में कार से उतारकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed