फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कमिश्नर के ऊपर पलटी राफ्ट, आईं चोटें

कमिश्नर के ऊपर पलटी राफ्ट, आईं चोटें

Fri, 18 May 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

तपोवन में गंगा किनारे बैठी हरियाणा की कमिश्नर के ऊपर अचानक राफ्ट गिरने से उन्हें हल्की चोटें आईं हैं। आरोप है कि कमिश्नर के विरोध करने पर राफ्ट संचालक समेत तीन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिशोर सकलानी के मुताबिक हरियाणा स्थित फरीदाबाद की कमिश्नर तपोवन में नीम बीच में परिवार संग पहुंची थीं। बताया कि वह गंगा किनारे बैठी थीं। इसी बीच सड़क से नीमबीच पर आ रहे संचालक व दो अन्य के हाथों से राफ्ट फिसलकर कमिश्नर के ऊपर गिर गई। राफ्ट कमिश्नर के ऊपर पलटने से उन्हें हल्की चोटें आईं। आरोप है कि कमिश्नर ने जब इसका विरोध किया तो राफ्ट संचालक व गाइडों ने कमिश्नर के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने कमिश्नर को गालियां दी गई। इसके बाद कमिश्नर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राफ्ट संचालक सुमित पाल पुत्र श्यामलाल, उसके भाई गाइड अंकित पाल निवासी इंदिरानगर, ऋषिकेश और सहायक पंकज पुत्र नत्थू राम निवासी खारास्रोत, मुनिकीरेती को गिरफ्तार कर लिया गया है। कमिश्नर की शिकायत पर उनका शांतिभंग में चालान किया गया है। आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बताया कि कमिश्नर हरियाणा कैडर की आईएएस हैं और वह परिवार के साथ तीर्थनगरी घूमने आई हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed