{"_id":"5af756534f1c1be4408b4d2a","slug":"15261589288-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद पावर हाउस के इंटेक से बरामद शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन बाद पावर हाउस के इंटेक से बरामद शव
Updated Sun, 13 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
शक्ति नहर में नहाने के दौरान लापता हुए युवक का शव पुलिस ने छह दिन बाद शनिवार को ढकरानी पावर हाउस के इंटेक से बरामद कर लिया। मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मालूम हो कि बीते सोमवार की शाम पांच बजे जसवीर(26) पुत्र करमचंद निवासी लक्ष्मीपुर बरोटीवाला अपने दोस्तों के साथ गंगभेवा बावड़ी घूमने के लिए आया था। इस दौरान जसवीर नहाने के इरादे से भीमावाला के पास नहर में कूद गया, लेकिन कुछ देर बाद वह डूबने लगा। यह देख उसके दोस्तों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने आसपास लोगों को इसकी जानकारी दी। लेकिन कुछ ही देर में जसवीर आंखों से ओझल हो गया। एसएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।