फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाईवे जाम करने पर छह नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ केस

हाईवे जाम करने पर छह नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ केस

Mon, 07 May 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम करने पर छह नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ केस
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

मसराना-किमोई मोटरमार्ग के निर्माण की मांग को मसूरी-चंबा हाईवे जाम करने पर पुलिस ने छह नामजद और 60 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शनिवार को मसराना-किमोई मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को सैकड़ों ग्रामीणों ने मसूरी-चंबा हाईवे पर पांच घंटे जाम लगाया था। जाम लगने से हजारों पर्यटकों और चारधाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जाम में देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे शहरी विकास कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को भी प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। मसूरी प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि हाइवे जाम करना नियम विरुद्ध है। जिसके चलते प्रदर्शनकारी जगबीर सिंह असवाल पुत्र सूरत सिंह असवाल, जयपाल सिंह कैरवान पुत्र प्रेम सिंह, महावीर सिंह पुत्र राम सिंह, मंगल सिंह पुत्र प्रेम सिंह, रवि पुत्र राम सिंह व मीना देवी पत्नी सूरत सिंह सभी निवासी किमोई थाना थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल समेत 60 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 341 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed