{"_id":"5aef69934f1c1bed778b6fe0","slug":"152563957017-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Updated Mon, 07 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते शनिवार की रात को 1.220 किलो चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें भेज दिया गया। पकड़ी गई चरस की कीमत 1.22 लाख रुपये आंकी जा रही है।
बीते शनिवार की रात को पुलिस जंगलात चौकी के पास चेकिंग अभियान चल रही थी। शक होने पर पुलिस ने दो युवकों को रोका लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहां आरोपियों की पहचान अल्ताफ पुत्र यासीन और सगीर अहमद पुत्र असगर दोनों निवासी सहसपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मिर्जापुर और सहारनपुर से सस्ते दामों पर चरस खरीद कर लाते हैं। जिसे वह क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों और मजदूरों को फुटकर में महंगे दाम पर बेचा करते थे। अल्ताफ के पास से 770 ग्राम और सगीर अहमद के पास से 450 ग्राम चरस बरामद हुई। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चरस तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। पूछताछ में दोनों ने अन्य नशा तस्करों से संबंध की बात कबूली है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।