फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चोरों ने दिनदहाड़े घर के बंद ताले तोड़े

चोरों ने दिनदहाड़े घर के बंद ताले तोड़े

Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दिनदहाड़े घर के बंद ताले तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने दिनदहाड़े एक घर के ताले तोड़ हजारों की नकदी और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह निवासी भट्टा रोड विकासनगर की मुख्य बाजार में कृष्णा रेडिमेट गारमेंट्स के नाम से कपड़ों की दुकान है। उनके बच्चे बाहर रहते हैं। घर पर सिर्फ वह और उनकी पत्नी रहती हैं। बीते बृहस्पतिवार को दोनों पति-पत्नी दुकान पर थे। इस बीच चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ अलमारी में रखे हजारों की नकदी और गहने पर हाथ साफ कर दिया। दोपहर एक बजे जब हरंबस सिंह खाना खाने के लिए घर पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घर में रखा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे गहने और नकदी गायब थे। पीड़ित ने बताया कि चोर अपने साथ अलमारी में रखी 20 हजार रुपये के साथ ही दो सोने की अंगूठी, दो चेन, दो गले के सेट और तीन जोड़ी पायल पर हाथ साफ कर लिए। उन्होंने बताया कि चोरी से पूर्व बीते मंगलवार को भी चोरों ने ताला तोड़ घर में घुसने का प्रयास किया था, लेकिन घर के पास किसी के आहट सुन वह वहां से फरार हो गए थे। सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed